फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरडी में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे मां सरस्वती स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता एवं युवा शिविर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद देवसंस्कृति विश्वविद्? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शिरडी में संपन्न हुई दसवीं सब जूनियर नेशनल ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी टीम का विद्यालय में स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता में 24 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। विद्यालय की टीम पूरे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थी। ट्रिपल वर्ग में चिरंजीव सिंह, रिशु और रक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिंगल्स वर्ग में विशू और सिमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डबल्स वर्ग में निशांत सैनी और कुनाल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि मिक्स डबल में सुमित, मानसी और सुदीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक दयानंद चौहान और प्रबंधक अमित चौहान ने प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।
विद्यालय टीम के कोच और ड्रॉप रोबॉल के नेशनल रेफरी अमन कुमार छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। इस मौके पर श्यामलाल यादव, मनोज यादव, दर्शन सिंह, गौरव कुमार, सचिन कुमार, विकास गोयल, अंकुर सैनी, गौरव, पवनीश, एल्विस, आयुष, विशाल, गार्गी, विशु गिरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें