फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर लाठी-डंडों रॉड से पीटा, मां और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी गई। मारपीट में मां और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सादिक पुत्र मनव्वर निवासी ग्राम गढ़ रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे उसके ससुराल पक्ष के लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि साले इकराम, अहसान और सलमान, साथ ही चांदनी निवासी अहतमालपुर थाना रुड़की ने एक राय होकर पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक उस पर व उसकी मां पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमले में मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें