हरिद्वार। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सोमवार रात हरिद्वार पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह दो दिन तक हरिद्वार में हो रहे संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
सोमवार रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे आरएसएस प्रमुख जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह सती घाट पर पंजाब प्रांत प्रचारक की अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शिविर में ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत के जिला और विभाग स्तरीय 110 दायित्यवान कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें संघ की कार्यपद्धति और संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा होगी। इस अवसर पर संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, क्षेत्र संघचालक डा. दर्शन लाल, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील कुमार, प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह आदि शामिल हुए।