फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के मंच पर पीएम प्रोजेक्ट हुए थे मोदी

Sat, 29 Apr 2017 11:10 PM IST
कौशल सिखौला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो चुनावी सभाओं में कई बार उत्तराखंड आए, किंतु पतंजलि योगपीठ में पहली बार आ रहे हैं। यह वही योगपीठ है, जहां स्वामी रामदेव के नेतृत्व में हरिद्वार के सभी प्रमुख संतों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया था। संतों की राय कुछ इस तरह परवान चढ़ी कि भाजपा को उन्हें ही प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करना पड़ा।      

इस समय समूची पतंजलि योगपीठ, फूड पार्क, बॉटोनिकल वाटिका, योग ग्राम तथा फेज टू को सजाने का काम चल रहा है। जिस अनुसंधान केंद्र का प्रधानमंत्री को उद्घाटन करना है, उसे अति भव्यता के साथ सजा दिया गया है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में काले धन के खिलाफ पहली बार आवाज बुलंद की थी। तब मामला इतना बढ़ा था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने समूचा पंडाल ही उखाड़ दिया था। बाद में वर्ष 2013 में बाबा ने नरेंद्र मोदी को पतंजलि योगपीठ बुलाया और उन्हें बतौर प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किया। यद्यपि बाबा का भाजपा से कोई संबंध नहीं है, तथापि बाबा की बात भाजपा में खूब सुनी जाती है। बाबा के आंदोलन और कालेधन के खिलाफ अभियान को भाजपा ने वर्ष 2011 में ही पूर्ण समर्थन दिया था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबा ने फिर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक कर काले धन के खिलाफ जानकारी सरकार को सौंपी। इसी पर सरकार ने नोटबंदी का निर्णय कर कालाधन बाहर निकालने का फैसला किया। तथापि बाबा की प्रमुख मांग विदेशों में छिपा काला धन अभी तक भी भारत नहीं आ पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि समूचा पतंजलि परिवार और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रधानमंत्री के स्वागत को तैयार है। प्रधानमंत्री के सम्मुख स्वदेशी का मंत्र उद्घोषित किया जाएगा। भारत लगातार विश्व में आगे बढ़े, इसके लिए योग और आयुर्वेद की उन्नति जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सयुंक्त राष्ट्र संघ में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने का मुद्दा कुछ इस तरह उठाया कि समूची दुनिया ने इसे स्वीकार कर लिया।  इसकी घोषणा के पीछे भी बाबा रामदेव का हाथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी भले ही पहली बार पतंजलि योगपीठ आ रहे हों, किंतु पिछले तीन वर्षों में हमारे कार्यक्रमों से सतत संपर्क प्रधानमंत्री ने बनाए रखा है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें