फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जन समस्याएं सुनने खेड़ली ग्राम पंचायत पहुंचे विधायक रवि बहादुर

Wed, 28 Jan 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम पंचायत खेड़ली के गांव बेगमपुर और केदारपुर कॉलोनी में निरीक्षण करते हुए ज्वालापुर विधायक ई. रवि बहादुर ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जन समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक की। इसमें कई विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने मौके से ही कई अधिकारियों से वार्ता भी की। ग्रामीण सुभाष, छोटा, मनीष, मुकेश, सचिन आदि ने कहा कि गांव के आंबेडकर द्वार से लेकर बेगमपुर के चौराहे तक लाकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य और केदारपुर कॉलोनी की जल भराव की समस्या को दूर किया जाए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। लॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण और दोनों ओर नाली निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए। केदारपुर कॉलोनी में जलभराव की समस्या को जल्द दूर करने के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विधायक ई. रवि बहादुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास हो और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए वह सतत प्रत्यत्नशील हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण चौहान समेत अनय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें