लालढांग। लालढांग क्षेत्र में तीन घंटे बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी बांधित रही। बुधवार को बारिश के चलते सुबह साढ़े पांच बजे तपडोवाली में पानी की टंकी के पास तार टूट गया जिससे बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से रसूलपुर, मीठीबेरी, चमरिया, कटेबढ़, डालुपुरी गांव की आबादी प्रभावित रही। वहीं सुबह के समय इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। करीब नौ बजे बिजली कर्मियों ने बिजली का तार जोड़कर आपूर्ति सुचारू किया इसके बाद पेयजल भी घरों में पहुंचा। संवाद