पथरी। सुकरासा के निकट पथरी रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन का काफी फायदा होगा।
सरकार ने पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य के लिए 543.85 का बजट मंजूर किया है। इस पुल के बनने से करीब चालीस गांवों के लोगों को आवागमन का फायदा होगा। इस मौके पर मोहम्मद हारून, आदर्श टिहरी नगर के ग्राम प्रधान मंजीत खरोला, खेम सिंह चौधरी, मुशर्रफ अंसारी, इसरार, राव इरशाद, जानू ठेकेदार, शफीक, शेषराज, आकाश, मयंक, शेहरूबान आदि मौजूद रहे।