फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विधायक कर्नाटक चुनाव में, शहर में घूम रही स्कॉपियो

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद ने गाड़ी में घूमने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव हो गए हैं। हरिद्वार रानीपुर से भाजपा के विधायक आदेश चौहान भी कर्नाटक चुनाव प्रबंधन के लिए 15 अप्रैल से वहीं हैं। भाजपा पार्षद ने उनकी स्कॉपियो के हरिद्वार की सड़कों पर दौड़ने का दावा किया है।
भाजपा के पार्षद ने कहा कि स्कॉपियो पर विधायक का बोर्ड लगा है। उसमें सवार लोगों की जांच कर कार्रवाई की जाए। बाकायदा पार्षद ने पुलिस से सूचना का अधिकार अधिनियम में स्कॉपियो की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। पार्षद लोकेश कुमार ने बताया कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान 15 अप्रैल से कर्नाटक चुनाव में हैं।
विज्ञापन

22 अप्रैल को उनकी स्कॉपियो डीएवी स्कूल के पास उन्होंने देखी गई। स्कॉपियो में विधायक लिखा बोर्ड लगा था। कहा कि गाड़ी में बैठे लोगों की शक्ल नहीं देख पाए। लिहाजा, उन्होंने एसपी सिटी कार्यालय से सूचना का अधिकार में स्कॉपियो की फुटेज मांगी। जगजीतपुर चौकी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज और फोटो पुलिस की ओर से मुहैया कराए गए।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि जब विधायक कर्नाटक में हैं, तो विधायक का बोर्ड लगी गाड़ी चलाना उनकी छवि को खराब करता है। गाड़ी में सवार लोगों को विधायक की गाड़ी चलानी ही थी तो बोर्ड उतरवाना चाहिए था। कहा कि विधायक की गैर मौजूदगी में विधायक का बोर्ड लगी उनकी स्कॉपियों में घूमने वालों की पहचान की जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें