फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता महिला की गुमशुदगी अपहरण में बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिबड़ी कॉलोनी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई महिला की गुमशुदगी अब अपहरण में बदल दी गई है। राजेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी प्राची अपने पति के साथ भैयादूज पर मायके आई थी। 24 अक्तूबर की सुबह वह अचानक लापता हो गई थी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले ससुराल पक्ष को सूचना दी। आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। 29 अक्तूबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें