बहादराबाद। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज चालान कर दिया गया है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात गश्त के दौरान कलियर मोड़ धनौरी मार्ग से आरोपी अमन निवासी लंंढौरा को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ।