फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी में नाबालिगों से काम, मारपीट की, प्लांट हेड सहित पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नाबालिगों से काम कराने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिगों के साथ मारपीट कर उनके हाथ बांध दिए गए और वीडियो बनाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्लांट हेड सहित पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्लांट हेड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यूपी के सीतापुर जनपद निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में वह पिछले दो वर्षों से सिडकुल की कार्तिक इंटरप्राइजेज कंपनी में काम कर रही है। उसके साथ दो अन्य लड़कियां भी काम करती हैं, जिनमें से दोनों नाबालिग हैं। आरोप लगाया कि प्लांट हेड रजनीश शर्मा ने उनके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा हुआ है। कंपनी में काम के बदले मजदूरी में कटौती की जाती थी। इस कारण कई बार उन्होंने काम छोड़ दिया, लेकिन प्लांट हेड रजनीश शर्मा, सुपरवाइजर मुकेश, लाइन इंचार्ज प्रभा व लाइन हेड इंचार्ज स्वीटी बार-बार फोन कर उन्हें वापस बुलाते रहे।
आरोप है कि 24 मार्च वह अपनी दो सहकर्मियों के साथ चाय पीकर लौट रही थी, तभी रजनीश ने उन्हें बुलाकर महिला गार्ड से तलाशी कराई। तलाशी में कुछ न मिलने पर भी दोपहर में उन्हें फिर ऑफिस में बुलाया। आरोप है कि वहां उनके साथ जबरन बदसलूकी की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके दुपट्टे उतार हाथ बांधकर मारपीट की। उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया गया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जबरन चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घर ले गए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें