फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में सोमवार को बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। शासकीय अधिवक्ता गोपाल कृष्ण शर्मा, समाजसेवी संदीप गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित किए।
विज्ञापन

गृह परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल दिए गए। एनसीसी कैडेट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद और उप प्रधानाचार्य डॉ. सोपाल सिंह सहित शिक्षकों को पटका और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया। गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि शिक्षकों से प्राप्त संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं।
वहीं, पराग गुप्ता ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1970 में इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। संदीप गुप्ता ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक पहचान उसकी इमारत से नहीं, बल्कि वहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों और शिक्षकों के समर्पण से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें