फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरसे लोग तो भड़के व्यापारी

विज्ञापन
जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
विष्णुघाट पर व्यापारियों और आम लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि 24 घंटों से पानी नहीं आ रहा है। पहले भी क्षेत्र में प्रदूषित पानी आने की शिकायत की जा चुकी है। अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति बंद है। आम लोग परेशान हैं और अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जल्द ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुशील भसीन, जिला संगठन मंत्री, डा. संजीव कपूर, विजय बंसल, नारायण अरोड़ा, बालकिशन, रमेश विशाल, संजीव सिंघल, गगन बंसल, सतपाल छाबड़ा, हरीश पुरी, अंकित चुग, राजू ठाकुर, विजय ललवानी, विकास गुप्ता, अक्षय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें