हरिद्वार। जेईई मैंस में तुषार गर्ग ने हरिद्वार टॉप किया है। तुषार ने जेईई मैंस में 239 अंक प्राप्त किए है। तुषार कुमार ने दिनरात पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। बड़ी बात यह है कि सामान्य प्रतिभा छात्र तुषार ने अपनी पूरी शिक्षा हिंदी मीडियम में प्राप्त किया है।
तुषार गर्ग ने इंटर तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर से हिंदी माध्यम में प्राप्त की। हाईस्कूल में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद से ही तुषार जेईई मेंस की तैयारियों में जुट गए था। वह लगातार करीब दो साल से कोटा क्लासेस में कोचिंग कर रहे तुषार ने अपनी कामयाबी का श्रेय कोटा क्लासेस के संचालक और परिजनों को दिया है। तुषार के पिता आशुतोष गर्ग मोती बाजार में परचून की दुकान चलाते हैं। माता कामिनी गर्ग घर पर कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। तुषार गर्ग इस सफलता के बाद आईआईटी से मैकेनिकल में बीटेक करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना प्रेरणास्रोत मानता है। तुषार ने बताया कि वह अपने पिता को अमेरिका घुमाकर अपना सपना पूरा करना चाहता है। कोटा क्लासेस के महानिदेशक रवि वर्मा ने जेईई मेंस में तुषार गर्ग को उत्तराखंड का टॉपर होने का दावा किया है।
.........
क्रिकेट नहीं कार्टून देखना पसंद
तुषार की क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में कोई रुचि नहीं है। तुषार ने बताया कि मोबाइल और खेलों में उसकी कोई रुचि नहीं है। वह अपने मनोरंजन के लिए समय मिलने पर करीब एक घंटा कार्टून देखता है।
--------------------------