फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छह सूत्री मांगों के लिए कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jul 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने व विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग के लिए जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा के नेतृत्व में कुलपति को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कन्या गुरुकुल में नए पाठ्यक्रमों के अनुरूप शैक्षणिक भवन और आधारभूत सुविधाओं के निर्माण, योग विभाग के नए परिसर में वर्तमान जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधुनिक कैंटीन की स्थापना तथा विश्वविद्यालय परिसर के आसपास संचालित नशे और मादक पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। जिला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्रहित के लिए संघर्षरत रही है और यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस दौरान मानसी भार्गव, ईशा, रूद्राक्षि त्रिपाठी, गर्व चौहान, शिवांश, रितिक और प्रशांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें