सुभाष चंद्र बोस क्लब आईआईटी रुड़की की ओर से अक्तूबर में हुई स्टाफ स्पोर्ट्स मीट- 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमित सिन्हा ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए।
इस दौरान उन्होंने आईआईटी में पढ़ते समय अपने खेल के दिनों के यादगार क्षणों को भी याद किया। उन्होंने हर व्यक्ति को खेल के क्षेत्र में हिस्सा लिए जाने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के ओपी जैन सभागार में आयोजित समारोह में अक्तूबर माह में हुई स्टाफ स्पोर्ट्स मीट- 2015 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आईजी अमित सिन्हा ने क्रिकेट के स्वर्ण पदक, अनुशासन समिति को सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने बैडमिंटन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आईआईटी से रुड़की शहर की पहचान जुड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर को संस्थान की ही तरह क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें आईआईटीयंस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि डा. शिशिर सिन्हा ने मैन आफ द स्पोर्ट्स मीट रवि माहन को सात पदकों और ट्राफी से नवाजा। इस दौरान श्रीमती मागेर्रट ने महिला खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया। डा. आरपी गक्खर ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।
डीन कुलशासक एवं प्रो. यूपी सिंह ने वालीबाल गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक प्रदान किए। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक पुनीत जैन ने फुटबाल प्रतियोगिता के विजेताओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए।
कार्यक्रम की अध्यक्ष डीन एल्यूमनी डा. संदीप सिंह ने की। इस मौके पर महावीर सिंह, अरविंद गौतम, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, अनुपम सैनी, मानपाल सैनी, कामेश सेनी, सुधीर गौड़, जेपी धीमान, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।