फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिवालिक नगर में मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। शिवालिक नगर क्षेत्र में मंगलवार को न्यायालय के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की इंस्पेक्टर अनीता भारती की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दवाओं के रखरखाव, एक्सपायरी डेट और नशीली दवाओं के रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि सात मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई नहीं होने पर उसे तत्काल बंद करवाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, एक अन्य स्टोर पर फार्मासिस्ट को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिलों में प्रत्येक माह दो दिन औचक निरीक्षण किया जाना है। इसमें जहां भी कमियां मिलती हैं या मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री होती मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि सभी स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे एक्सपायरी दवाएं न बेचें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स दवाओं की जानकारी रजिस्टर में नोट करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही, दवाइयों को सही तरीके से स्टोर करने और काउंटर पर एक्सपायरी दवाइयां नहीं रखने के लिए भी कहा गया। वहीं, एक दवा कंपनी का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लापरवाही बरतने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें