फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर रहे बंद, मरीज परेशान

Tue, 30 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर मंगलवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने चंद्राचार्य चौक से एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय निर्णयों का विरोध जताया। मेडिकल स्टोर बंद रखने से मरीज परेशान रहे।       
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दवाओं की बिक्री के नियंत्रण के लिए ई-पोर्टल बनाने के प्रस्ताव के विरोध में दवा व्यापारियों ने देेश व्यापी हड़ताल के साथ दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसमें सहयोग करते हुए हरिद्वार केमिस्ट एवं एसोसिएशन ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसोसिएशन से जुड़े मेडिकल व्यवसायी रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंचे और वहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर गलत नियम थोपे जा रहे हैं। इससे दवा बेचनी मुश्किल हो गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री अनिल अरोड़ा, पंकज गोयल, सतेंद्र चौधरी, अतुल कुमार जैन, अनिल झाम्ब, चंद्र शेखर कुर्ल, विक्रम विरमानी, पूरण गिरि, नरेंद्र सचदेवा, अशोक गोयल, आदर्श चौहान, अजय गर्ग, अजय सिंह, अवधेश कुमार, दीपक मेहता, हेमत मेहता, ज्योति सेठी, लोकेश सेठी, महिपाल सिंह, महताब सिंह, मानिक टंडन, नवीन कुमार, प्रमोद शर्मा आदि शामिल हुए।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें