फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मच्छर मारने की मशीन लेने के बहाने मेडिकल स्टोर संचालक की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक मेडिकल स्टोर पर मच्छर मारने की मशीन लेने के बहाने आए एक व्यक्ति ने स्टोर संचालक की गले की चेन झपट ली और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। शिवालिक नगर में बहादराबाद रोड स्थित शील फार्मेसी पर एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर मच्छर मारने की मशीन लेने के बहाने पहुंचा। उसने स्टोर संचालक सत्यशील वत्स पुत्र चेतन स्वरूप वत्स निवासी शिवालिक नगर से मशीन मांगी। जैसे ही वह मशीन उठाने के लिए बढ़े तो झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। सत्यशील ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग निकला। बाहर आकर पीछा किया, लेकिन वह बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
ये पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें