फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्वामी ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मेडिकल स्वामी ने कपड़ों की दुकान भी खोली थी। जिसमें काफी नुकसान हो गया। इससे वह तनाव में था।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कठैत के मुुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के गांव फेरूपुर निवासी दीपक कुमार (38) मेडिकल स्टोर चलाते थे। उनका स्टोर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय रोड पर है। बुधवार की रात को जब दीपक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। दीपक की कार बुधवार देर रात एक बजे ज्वालापुर नहर पटरी पर खड़ी मिली। परिजनों ने कार का दरवाजा खोलकर देखा तो दीपक अंदर खून से लथपथ पड़े हुए थे। लाइसेंसी पिस्टल भी कार में थी। परिजनों ने तुरंत ही दीपक को बाहर निकाला और उपचार के लिए पास ही के अस्पताल में ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भर्ती नहीं किया और हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
दीपक को कनखल स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहले घटनास्थल पहुंची, वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस कनखल स्थित अस्पताल में पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि दीपक ने कुछ दिनों पहले ही कपड़ों की दुकान खोली थी। जिसमें काफी नुकसान हुआ और दो महीने में ही दुकान बंद कर दी। दीपक की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों से सुपुर्द कर दिया है। एसएसआई दीपक कठैत ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि दीपक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें