फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवाइयों के साथ संचालक को गिरफ्तार कर लिया। संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर को रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय और ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह व मेघा ने सूचना के आधार पर पीठ बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर परवेज निवासी ज्वालापुर मिला। आरोप है कि क्रय-विक्रय रिकॉर्ड के बिना प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री स्टोर पर की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मौके से 44 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, 190 स्पास्मो कैप्सूल, 14 स्पासनोवा कैप्सूल, 37 अल्ट्रासेट टैबलेट, 70 क्लोनाफिट, 43 एलप्राजोलम, 20 लॉराजेपाम और 10 एटिजोलम टैबलेट बरामद की गईं। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दवाइयों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित होने की पुष्टि की। संचालक ने बताया है कि सहारनपुर निवासी विकास से यह दवाइयां मंगवाता था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें