फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धर्मनगरी से जल्द सराय में शिफ्ट होंगी मांस की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी में चल रही मांस की दुकानें जल्द सराय में शिफ्ट होने जा रही हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए दुकानों का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इससे शहर में लोगों को मांस के अवशेषों और दुर्गंध से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में मांस, मदिरा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया है, लेकिन ज्वालापुर क्षेत्र में मांस की दुकानें हैं। इन दुकानों पर अंडा, मांस, मछली बेचा जाता है। मांसाहारी रेस्टोरेंट भी चलाए जा रहे हैं। इनका हिंदू संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। संगठनों की ओर से मांस की दुकानें हटाने और मांसाहारी रेस्टोरेंट बंद करने की मांग की जा रही है।

नगर निगम क्षेत्र से बाहर सराय में मांस की दुकानें शिफ्ट करने पर सहमति बनी थी। इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से ग्राम सराय में 60 दुकानों का निर्माण शहर से दूर सराय में किया जा रहा है। इनमें पहले चरण में मांस की दुकानें शिफ्ट की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में मांसाहारी होटलों, रेस्टोरेंटों को भी निगम क्षेत्र से बाहर करने की कवायद शुरू की जाएगी, ताकि शहरी क्षेत्र मांस से पूरी से मुक्त हो सके।
विज्ञापन

सराय में बन रही दुकानों पर लिंटर पड़ चुका है। अब केवल प्लास्टर और रंग-रोगन होना बाकी है। ये कार्य पूरा होने के बाद दुकानों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



-

इन इलाकों में चल रही मांस की दुकानें
- नगर निगम के ज्वालापुर क्षेत्र के मेन रोड के समीप कस्साबान, कड़च्छ, तेलियान, बकरा मार्केट आदि में मांस की दुकानें चल रही हैं। जिनमें लोगाें अंडा, मुर्गा, बकरा आदि काटकर बेचा जा रहा है, लेकिन, मांस काटने के बाद अवशेष सड़कों पर पड़े रहते हैं। नालों और गंगनहर में भी चले जाते हैं। जिससे धार्मिक लोगों की भावनाएं आहत होती रहती हैं।





गंगनहर में जारी है मांस की गंदगी
मांस की दुकानों से निकलने वाली गंदगी नालों से होकर गंगनहर में चली जाती है। इससे डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में इस पर लोगों की ओर से आपत्तियां जताई गई हैं। डीएम की ओर से इस पर सख्ती कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन, अब दुकानें सराय में शिफ्ट होने से गंगनहर में भी गंदगी नहीं जाएगी।



दुकानों का पूरा निर्माण होने पर मांस की दुकानें सराय में शिफ्ट करा दी जाएंगी। इससे शहर में मांस का कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इससे खरीदने वाले और बेचने वालों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

वरुण चौधरी, मुख्य नगर आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें