ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में एमडी में चार विषयों में सीटें बढ़ने की उम्मीद है। कालेज प्रशासन ने सीसीआईएम के सभी मानक पूरे करते हुए सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इससे कालेज में 33 से बढ़कर 48 सीटें हो जाएंगी।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में आयुर्वेद विषयों में एमडी की सात विषयों में 33 सीटें है। जिनमें शल्य विभाग, शालाक्य, काय चिकित्सा, पंचकर्मा, रस शास्त्र, द्रव्य गुण एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल है। इससे अन्य विषयों में एमडी नहीं हो पाती थी। कालेज प्रशासन के प्रयास से अन्य चार विषयों में भी 15 सीटें बढ़ने की उम्मीद है। जिनमें अगध तंत्र में 3, रोग निदान में 3, रचना शरीर में 6, बाल रोग में 3 सीटों के लिए आवेदन किया है। कालेज के निदेशक प्रो. एएन पांडेय ने बताया कि बढ़ी सीटों के लिए सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) में आवेदन किया है। मानक की सभी प्रक्रिया पूरी कर फाइल भेज दी गई है। उम्मीद है कि इसी सत्र से कालेज में बढ़ी सीटों पर प्रवेश होगा।
नर्सिंग में इस साल भी नहीं होगा प्रवेश
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में इस साल भी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश नहीं होगा। कालेज में पिछले साल सत्र 2015 बैच में भी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश नहीं हो सका था। इससे 20 छात्राओं को सरकारी कालेज में नर्स न करने का मौका नहीं मिला पाएगा।