सिडकुल-बहादराबाद रोड पर स्थित सलेमपुर में एक निजी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक एमबीबीएस डॉक्टर के दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग में लगाए गए लेकिन, वहां उन दस्तावेजों को फर्जी करार दे दिया गया।
बृहस्पतिवार शाम अस्पताल संचालक अनिल चौहान को डॉक्टर के साथ एग्रीमेंट करना था डॉक्टर अपने समय से पहुंच गया। जब अस्पताल संचालक ने डॉक्टर से इसकी डिग्री की जानकारी मांगी तो वह खुद को एमबीबीएस की डिग्री ओरिजिनल बताई। लेकिन जब अस्पताल संचालक ने उनकी डिग्री फर्जी बताई, तो दोनों में कहां सुनी हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें...Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत
सूचना पर पहुंची पुलिस एक डॉक्टर और एक महिला को पूछताछ के लिए चौकी ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र गैस प्लांट प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।