फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और एमएनए को सुनाई खरीखरी

Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मेयर और मुख्य नगर अधिकारी के आश्वासन के बाद भी पेंशन नहीं मिलने से गुस्साये सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दोनों का घेराव किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेयर मनोज गर्ग और एमएनए विप्रा त्रिवेदी को खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

नगर निगम के पेंशनर्स कर्मचारियों ने बुधवार को मेयर मनोज गर्ग और मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी के खिलाफ नारेबाजी कर दोनों का घेराव किया। मेयर मनोज गर्ग अचानक ही मुख्य नगर अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे थे और मौके का फायदा उठाते हुए पहले से जमा रिटायर्ड कर्मचारियों ने एक साथ दोनों का घेराव कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम प्रशासन उनकी नियमित रूप से पेंशन की व्यवस्था, ग्रेच्युटी और पीएफ आदि देयों के भुगतान की व्यवस्था नहीं करता है तो वे न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने को बाध्य होंगेे। मेयर मनोज गर्ग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शिकायत को जायज मानते हुए उन्हें बृहस्पतिवार को  अपने कैंप कार्यालय पर समस्या के समाधान के लिए बुलाया है। मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी ने कर्मचारियों को वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और कहा कि पेंशन देना प्राथमिकता में है। जैसे ही बोर्ड के पास फंड होगा भुगतान किया जाएगा। घेराव व प्रदर्शन करने वालों में मुकुल जोशी, मदनपाल, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र बिष्ट, रामचरण, शिव सेवक सिंह, खान मोहम्मद, श्रीकृष्ण वाजपेयी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें