गंगा में खनन को लेकर दिए गए बयान पर मातृसदन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को कानूनी नोटिस भेजा है।
मातृसदन के अधिवक्ता अरुण भदौरिया की ओर से भेजे गए नोटिस में मातृसदन के गंगा को लेकर आंदोलनों का जिक्र करते हुए बताया गया है कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में एक बयान दिया है। जिसमेें सीएम का कहना था कि गंगा की सफाई के लिए खनन सामग्री बाहर निकालने पर कुछ लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और पूरा काम विधिवत रूप से विकास के लिए कराया जा रहा था। इस पर मातृसदन के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने नोटिस के माध्यम से आरोप लगाया है कि गलत तथ्यों के आधार पर मातृसदन की छवि को धूमिल किया गया है। सात दिन में लिखित क्षमा याचना न होने पर मुकदमा दायर कराया जाएगा।