फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बारिश के कारण नहीं हुआ मैच

Wed, 08 Apr 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जमालपुर कलां के केएलसीए ग्राउंड पर चल रहे तृतीय ओमा रानी तांगड़ी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच बारिश के कारण नहीं खेला गया। केएलसीए की ओर से टूर्नामेंट कराया जा रहा है। बुधवार को मैदान पर केएलसीए ब्लू और एचएससीए के बीच की चौथा लीग मैच खेला जाना था। हालांकि मंगलवार की आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश ने मैदान गिला कर दिया व उसे तिरपाल से भी नहीं बचाया जा सका। इसके कारण मैच नहीं खेला जा सका है। अब लीग के पुल का यह मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक रोशनलाल तांगड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार के लीग मैच कराने के लिए मैदान को सुखाया जा रहा है। उम्मीद है कि मौसम साफ रहने से मैच संपन्न हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें