फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निर्माणाधीन कंपनी में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद पाया काबू

Tue, 09 Jun 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना, परिसर में रखा सामान जलकर राख
विज्ञापन

- प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात आई सामने
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शांतरशाह में निर्माणाधीन कंपनी में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कंपनी परिसर में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सोलर वर्ल्ड कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कंपनी परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बहादराबाद और रुड़की से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया लेकिन परिसर में निर्माण सामग्री और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने लगातार चार घंटे तक अभियान चलाकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। आग पर समय रहते काबू पा लेने से आसपास की अन्य इकाइयों तक आग को फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें