शहीद ऊधमसिंह के बलिदान दिवस पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सरदार ऊधमसिंह जोन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधमसिंह के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
आर्यनगर चौक स्थित शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश प्रभारी किशोर अरोड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद पोपली ने कहा कि शहीद ऊधमसिंह ने जनरल डायर को मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। 31 जुलाई 1940 में अंग्रेज सरकार ने शहीद ऊधमसिंह को फांसी पर चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे वीरों की वजह से आजादी की खुली सांस लेेने का अवसर मिला। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री प्रदीप कालरा, सतीश भाटिया, जिला चेयरमैन डॉ संदीप कपूर, महिला जिला अध्यक्ष एकता सूरी, रानी सहगल, पार्षद रेणु अरोड़ा, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, अनिल अरोड़ा, नागेश वर्मा, विक्की तनेजा, नारायण आहूजा, हिमांशु चोपड़ा, रवि पाहवा, नवीन, जतिन हांडा, अमर कुमार, शेखर सतीजा, गौरव सचदेवा, सतपाल अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, हरविंदर सिंह, दिनेश कालरा, सरदार सरबजीत सिंह आदि शामिल हुए।
माल्यार्पण करते हुए किया नमन
हरिद्वार। क्षत्रिय महासभा हरिद्वार के सदस्यों ने शहीद ऊधमसिंह चौक आर्यनगर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महासभा के सचिव हरि सिंह शेखावत ने कहा कि 21 साल के लंबे इंतजार के बाद शहीद ऊधमसिंह ने जलियांवाला बाग कांड का बदला लिया था। इस मौके पर विशाल शर्मा, चौधरी चरण सिंह, महामंत्री बाबूलाल, सुमन हरदयाल, जयपाल आदि शामिल हुए।