फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- साल भर पहले हुई हुई थी शादी, महिला के भाई ने दी थी तहरीर
विज्ञापन

I
I संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के भाई ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता ने पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पति और ससुुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
I
I
Iघटना बुधवार देर रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि रोहालकी में गुंजन पत्नी राहुल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गुंजन फर्श पर मृत पड़ी मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। बृहस्पतिवार की सुबह गुंजन का भाई प्रिंस तोमर बहादराबाद थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर अपने जीजा राहुल और उसकी माता, भाई-भाभी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रिंस पुत्र महीपाल निवासी मुंडाली मेरठ ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 20 फरवरी 2022 को उसकी बहन गुंजन की शादी राहुल से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। रोजाना रुपयों की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पति ने दहेज में मिला सामान भी बेच दिया। जिससे परेशान होकर गुंजन ने जहर खाकर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पति राहुल, सास सुनीता, भाई सचिन, भाभी रितु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें