फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दवाएं जमीन में दबाने मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजांच टीम ने दूसरे दिन भी खंगाले सरकारी अस्पतालों के स्टॉक
विज्ञापन

I
Iबैरागी कैंप में जमीन में सरकारी अस्पताल की दवाएं दबाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अज्ञात के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी है। उधर, जांच टीम ने दूसरे दिन भी सरकारी अस्पतालों में दवा स्टॉक की जांच की।I
I
I
Iमंगलवार को सरकारी दवाएं गड्ढे में दबाने का प्रकरण सामने आया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद की थीं। इसके बाद नगर निगम के चालक रवि को जेसीबी ले जाकर दवा दबाने के लिए गड्ढा खोदने के आरोप में बुधवार को नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने सस्पेंड कर दिया था। सीएमओ डाॅ. मनीष दत्त की ओर से गठित चार सदस्यीय कमेटी दवा दबाने का सच उजागर करने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबृहस्पतिवार को भी टीम की ओर से इमलीखेड़ा की पीएचसी और भगवानपुर, लक्सर की सीएचसी में जाकर जांच की गई। जांच में दवा स्टॉक और वितरण के रजिस्टर का डाटा जुटाया गया। उम्मीद है कि आजकल में ही टीम की ओर से जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को दे दी जाएगी। उधर, सीएमओ मनीष दत्त ने बताया कि गड्ढे में सरकारी दवाएं दबाने के मामले में एसीएमओ डाॅ. पंकज जैन की ओर से कनखल थाना अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें