फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई यादों को लेकर लौटा पाक जत्था

Wed, 27 Apr 2016 12:14 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू जत्था लौटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। पाकिस्तानी हिंदुओं का जत्था तीन दिन तक हरिद्वार में प्रवास के बाद लाहौरी एक्सप्रेस से अपने पाकिस्तान लौट गया। करीब एक महीने हिंदुस्तान की सरजमीं पर रहने पर यहां की यादें और इस दौरान मिले स्नेह को वह कभी नहीं भुला पाएंगे। जत्थे के लीडर ने कहा कि हिंदुस्तान की अतिथि देवों भव की परंपरा वास्तव में काबिले तारीफ है। नम आंखों से ट्रेन में बैठकर देर शाम को विदा हो गए। इससे पूर्व हरिद्वार में उन्होंने शोभायात्रा निकालकर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

सप्तऋषि स्थित शदाणी दरबार में पहुंचे पाकिस्तान हिंदू के जत्थे में शामिल 183 लोगों ने मंगलवार सुबह भारत माता मंदिर में भ्रमण किया। वहां पर उन्होंने संत सदराम साहेब की मूर्ति की पूजा की। इसके बाद भारत माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा हरकी पैड़ी पर जाकर समाप्त हुई और वहां पर ब्रह्मकुंड़ में स्नान किया। करीब घंटे भर तक जत्थे के लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। गंगा जल लेकर हरकी पैड़ी से शदाणी दरबार पहुंचे। इससे पूर्व शाम को लाल माता मंदिर में वैष्णों देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहां भक्त दुर्गादास ने उनका स्वागत एवं पूजा अर्चना कराई। मंगलवार की शाम को पाक जत्था लाहौरी एक्सप्रेस से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। पाक जाने से पूर्व जत्थे के लीडर शंकरलाल शदाणी, तमन्ना शदाणी, गीता, सपना, पिंकी आदि ने हिंदुस्तान में रहने की यादें शेयर की। उन्होंने कहा कि यहां पर बसने को मन करता है और यहां पर परंपराओं को निर्वहन अच्छे से किया जाता है। रूंदे गले से सभी विदा हुए और अगले वर्ष फिर आने का वादा कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें