फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मनोज बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रानीपुर मोड़ स्थित होटल में हुई बैठक में की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में हुई राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार- विमर्श के बाद महानगर अध्यक्ष पद पर व्यापारी नेता मनोज गौतम की नियुक्ति की। उन्होंने उन्हें मंडल को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं का हल कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुंभ के सफल संचालन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ा है। व्यापारी कुंभ को लेकर काफी उत्साहित है। कुंभ में व्यापारी के हितों का भी ध्यान रखा जाए। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको माध्यम बना कर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करूंगा। महानगर की सभी इकाइयों का गठन जल्द किया जाएगा। जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि जल्दी ही जिले की बाकी सभी इकाइयों की घोषजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय, शहर अध्यक्ष व पार्षद ज्वालापुर हरविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष युवा गौरव पाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर, वरिष्ठ व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल, पुष्कर गुप्ता, अरविंद कुमार, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें