फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की ओर से दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

पिरान कलियर। किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल ढूंढ निकाला है। मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी के बारे में आरोपी की मां से जानकारी लेने पर उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेहवड़ पुल के पास नहर किनारे से आरोपी समीर निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी संरक्षण में लेकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें