फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन दिलाने के नाम पर 7.20 करोड़ की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का दिया था झांसा
विज्ञापन


मंगलौर। एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर सात करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अभिलाषा ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे सात करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि ली गई। आरोप है कि जमीन उपलब्ध कराने के बजाय आरोपियों ने पूरी रकम हड़प ली और धोखाधड़ी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कराई। शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित कामिल हसन निवासी ग्राम खुड्डा और तिलकराम उर्फ तेल्लूराम निवासी ग्राम तेजलहेड़ा, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें