II
I
I
I
I
- पतंजलि विवि ओर पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज में हुआ आयोजन
I
Iपतंजलि विश्वविद्यालय व पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘अभ्युदय वार्षिकोत्सव’ के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अतिथियों ने कबड्डी व रस्साकसी प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
I
Iरस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, क्रिकेट व एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। 3000 मीटर दौड़ में बीए फाइनल ईयर के नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने योग, आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्रदान करने का कार्य किया है। कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में उन्हें पूरा भारत दिखाई दे रहा है। यहां शिक्षा के साथ-साथ योग, संस्कृति व खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय निरंतर उन्नति की ओर गतिमान है। आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी से पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क हैं।
I
I
I
Iआचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारा ध्येय विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से विकास करना है, जो खेलों से ही संभव है। मुख्य महाप्रबंधक ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने कहा कि उनकी सेना में 35 वर्ष सेवा रही है। जहां खेलों को महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इस दौरान डॉ. मयंक अग्रवाल, विवि के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव, भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख कविंदर चौधरी आदि मौजूद रहे।I