फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और बाली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोक नगर में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी और सोने की बाली चोरी कर ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिलने के बाद गाजियाबाद में रह रहे मकान मालिक हरिद्वार पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, त्रिलोक नगर निवासी सुरेश चंद भाटिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। चार अक्तूबर की सुबह करीब तीन बजे उनके मकान में चोरी हुई। अज्ञात व्यक्ति घर में रखे करीब 60 हजार रुपये और उनकी पत्नी की सोने की बाली चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक टीम आरोपियों की तलाश में लगाई गई है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें