फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

Sat, 19 Sep 2026 02:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार के मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में गोली चलने से हड़कंप मच गया। हमलावर जिस युवक को निशाना बनाने पहुंचे थे, गोली चलने के दौरान लिव इन में रह रही उसकी पार्टनर सामने आ गई और घायल हो गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा लगी। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल युवती राजीव नगर की रहनी वाली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...सुरेंद्र कोली: बेटा बोला-20 साल बाद मिला था पिता का प्यार, अब हमेशा के लिए छोड़ गए; परिजनों का भी छलका दर्द
विज्ञापन


शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई, इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसे लग गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें