हरिद्वार। विवाद में छोटे भाई पर पिस्तौल तानने के मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस की संस्तुति के बाद डीएम मयूर दीक्षित ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। स्वामी विवेकानंद मिशन समिति के कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता और उनके भाई मनीष गुप्ता में विवाद चल रहा है। आरोप था कि मनीष गुप्ता ने मारपीट कर दी थी और पिस्तौल तान दी थी। इस संबंध में पिछले साल प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में मनीष गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में भेजा जा चुका है। डीएम की ओर से जारी आदेश में शस्त्र लाइसेंस निलंबित करते हुए मनीष गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है।