फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लालढांग को मिला उप तहसील का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग को उप तहसील का दर्जा मिल गया है। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है। विधायक अनुपमा रावत ने उप तहसील बनाए जाने पर सरकार आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की ओर से लालढांग को उप तहसील बनाए जाने की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि उप तहसील बनाकर लोगों की राजस्व समस्या का हल किया जाए, ताकि, लोगों को 35 किलोमीटर दूर जाने से पीछा छूट जाए। विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि शासन की ओर से लालढांग को उप तहसील का दर्जा देने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा कि उप तहसील लालढांग न्याय पंचायत के गांव शामिल किए जाएंगे, जिनके समस्त कार्य उप तहसील में हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें