सिडकुल। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान के आव्हान पर श्रम कानून लागू होने के विरोध में काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया। इंकलाबी मजदूर केन्द्र व संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार चिन्मय डीग्री काॅलेज चौक पर नारेबाजी कर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पंकज बवाडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों को गुलाम बनाने व पूंजीपतियों को शोषण की खुली छूट के लिए वेतन संहिता 2019 और औद्योगिक संबंध संहिता 2020, व्यवसायिक संरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संबंधी संहिता 2020 एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को आनन-फानन में दोनों सदनों से पास करा कर कानून बनाया। यह मजदूर वर्ग पर व्यापक हमला है। इस मौके पर नीता, गोविन्द सिंह, रवि चंदोला, राजकिशोर, महिपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।