फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन

Wed, 01 Apr 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से सेवानिवृकोष्ठ शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य सुदृढ़ होता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुखदेव सैनी ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक विनम्र प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। इस मौके पर ओमकार सैनी, विकास कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सदाशिव भास्कर, कुलदीप सिंह सैनी, अंजलि चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें