फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुंभ मेलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने बहादराबाद क्षेत्र में धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी-रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्धता पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने बहादराबाद में पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में निर्मित किए जा रहे 90 मीटर स्पान के पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। 1659.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह कंपोजिट स्टील पुल दो लेन का होगा। इस पुल का निर्माण कार्य 28 जनवरी को प्रारंभ हुआ है, जिसे 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती आदि भी मौजूद रहे।

अधिकारी प्रतिदिन करेंगे एक कार्य का निरीक्षण

मेला अधिकारी सोनिका ने मेला अधिष्ठान स्तर पर सभी विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए मेला प्रशासन के अधिकारियों को आवंटित विभागों के तहत संचालित कार्यों में से प्रतिदिन कम से कम एक कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में मेला अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेला अधिष्ठान में नियुक्त अधिकारी अपने-अपने आवंटित विभागों के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण बाद अपनी आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें