फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से गंगोत्री तक निकलेगी यात्रा

Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गंगा जगाओ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। मातृसदन में सोमवार को गंगा जगाओ अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत कोलकाता से गंगोत्री तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कोलकाता से एक जून को शुरू होगी और 15 जून को गंगोत्री पहुंचेगी।
विज्ञापन

मातृसदन में गंगा जगाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए मातृ सदन की ओर से दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक तरफ यात्रा निकलेगी तो दूसरी तरफ मातृसदन में गंगा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश में अलग प्रांतों से कवि, कथाकार और पर्यावरणविद और संस्कृति कर्मी जुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन से गंगा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के किसी मंत्री को यह अधिकार नहीं है कि वह जन सुनवाई कर खनन खुलवा दे। एनजीटी की ओर से गंगा में हुई क्षति को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जो जांच कर रही है। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा के गर्भ को सुरक्षित रखना होगा। गंगा सफाई के नाम केंद्र सरकार की ओर से विश्व बैंक से जो 80 हजार करोड़ का लोन लिया गया है, उससे गंगा स्वच्छ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की चंबल नदी का पानी इतना साफ है कि इसे आसानी से पिया जाता है, जबकि हरिद्वार में गंगा जल पिया नहीं जा सकता। साहित्यकार निलय उपाध्याय ने बताया कि गंगोत्री से फरुखाबाद तक ही गंगा है, उससे आगे गंगा नाले में तब्दील हो जाती है। गंगा पखवाड़ा के समापन पर स्वामी शिवानंद सरस्वती, एमसी मेहता, स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद और गढ़वाली गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गंगा मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ध्रुव गुप्ता, अभय शर्मा, स्वतंत्र कुमार, अरुण भदौरिया, बल सिंह सैनी व संजीव चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें