फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: केएलसीए, 99 क्लब और वीएससीए क्लब ने अपने-अपने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार कप-2025 में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इनमें केएलसीए, 99 क्लब और वीएससीए क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। अश्विनी और शुभम ने शतक लगाया और पारस ने हैट्रिक ली। अभी तक हरिद्वार कप में कुल 21 लीग मैच खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन

एचसीसी ग्राउंड जमालपुर में केएलसीए और एचसीसी के बीच खेले गए मैच में केएलसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 263 रन बनाए। टीम की ओर से अश्विनी मौर्य ने नाबाद 100 रन और जोंटी राणा ने नाबाद 54 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एचसीसी की टीम 16.5 ओवर में 70 रन ही बना पाई। ये मैच केएलसीए ने 193 रन से जीत लिया। केएलसीए की ओर से देवराज मलिक, ऋषभ बहुखंडी ने तीन-तीन और नीलोत्पल कुमार ने दो विकेट लिए। पुष्पेंद्र कुमार की ओर से देवराज मलिक को मैन ऑफ द मैच और रोनित कश्यप को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

अरविंद चौहान क्रिकेट स्टेडियम रोशनाबाद में 99 क्लब और जीसीए के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 क्लब ने 39 ओवर में 210 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम ने नाबाद 101 रन बनाए। जीसीए की ओर से सूरज ने तीन और अंशुल चकलान ने दो विकेट लिए। जीसीए ने 37.3 ओवर में 152 रन बनाए। ये मैच 99 क्लब ने 58 रन से जीत लिया। 99 क्लब की ओर से पारस ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए चार, आर्यन बिष्ट ने तीन और हैप्पी पाल ने दो विकेट लिए। अनुराग जैन की ओर से शुभम यादव को मैन ऑफ द मैच और सूरज को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।

रुड़की में एनवाईसीए और वीएससीए के बीच मैच में एनवाईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.2 ओवर में 143 रन बनाए। वीएससीए की ओर से मोहम्मद मुशर्रत, शिव श्याम ने तीन-तीन और मोहम्मद बिलाल ने दो विकेट लिए। वीएससीए ने 13.1 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर सेे अमन वर्मा ने 51 रन बनाए। अवतार सिंह और धर्म सिंह की ओर सेे मोहम्मद मुशर्रत को मैन ऑफ द मैच और दीपक चौधरी को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें