कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की तबियत रविवार को दोपहर कार्यक्रम के दौरान बिगड़ गई। तेज बुखार के कारण उन्हें मंच पर ही ठंडे पानी की पट्टियां सिर पर रखनी पड़ी। बाद में उन्हे तेज बुखार के कारण हेलीकाप्टर से उन्हें देहरादून छुड़वाना पड़ा।
रविवार को हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए किशोर उपाध्याय मध्य हरिद्वार में एक स्नूकर पूल का शुभारंभ करने के बाद जब वैष्णव वैश्य समाज के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे तो उन्हें तेज बुखार की शिकयत होने लगी थी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने उपाध्याय के संकेत करने पर उन्हें मध्य हरिद्वार में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में दिखाया। इसके बाद वे दवाई लेकर जियापोता में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंच गए। इस दौरान बुखार और ज्यादा बढ़ गया तब किशोर उपाध्याय को मंच पर ही ठंडे पानी की पट्टियां लगानी पड़ी। आराम तब भी नहीं मिला तो उनकी बीमारी का मामला मुख्यमंत्री हरीश रावत के संज्ञान में भी आ गया। स्थिति को देखते हुए सीएम रावत ने उन्हें हेलीकाप्टर से देहरादून पहुंचाया। सीएम के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सुबह से ही उपाध्याय की तबियत खराब होने के कारण वे काफी असहज लग रहे थे।