किसान आंदोलन की सफलता के लिए मां गंगा को नमन कर आर्शीवाद लेते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उप?
- फोटो : HARIDWAR
किसान आंदोलन की सफलता के लिए पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे वनाधिकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हो गए। प्रदेश के दोनों मंडलों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर किसानों के हक में आवाज बुलंद करेंगे।
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरकी पैड़ी मां गंगा का पूजन अर्चना की। किशोर उपाध्याय ने प्रार्थना करते हुए कि मां गंगा हमें आध्यात्मिक और जल सुरक्षा के साथ ही अन्न सुरक्षा भी देती हैं। मां गंगा सुख और शांति का संदेश लेकर गोमुख से गंगा सागर तक सभी को समान रूप से आशीर्वाद देती हैं। मां गंगा की सहायक यमुना अगर दिल्ली को जल न दे तो क्या दिल्ली बसी रह सकती है। इसलिए आज मां गंगा से प्रार्थना कर सत्ताधीशों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए वे दिल्ली के लिए कूच कर हे हैं। कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंशुल श्री कुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, आईटी कांग्रेस के महासचिव सुमित तिवारी, नमन अग्रवाल, जगपाल सैनी, अंजू द्विवेदी, रवीश भटीजा, आनंद उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, नितिन कौशिक, विशाल राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।