फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर के बाहर पौधों को पानी देते समय कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर पौधों को पानी देते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, श्वेता गोयल निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विकास गोयल 14 जून की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विकास गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए स्वामी भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही और 16 जून की सुबह करीब ढाई बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि दुर्घटना में प्रयुक्त कार पिछले करीब दो वर्षों से बिना बीमा के संचालित की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में नमन निवासी विवेक कुंज कॉलोनी सलेमपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें