फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण, गैंग रेप और फिर डेढ़ लाख में बेचा

Sat, 30 May 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का तीन युवकों ने 21 दिन पूर्व अपहरण कर गैंग रेप किया। बाद में उसे हरियाणा के जींद में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी किशोरी से दुराचार किया। यहां लोगों की सूचना पर जींद की महिला पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर जींद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। अब बड़ौत पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आठ मई 2015 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को तीन युवक अगवा कर ले गए थे। नशीला पदार्थ खिलाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इसके बाद उसे हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी उसके साथ रेप किया । स्थानीय लोगों को शक होने पर संबंधित व्यक्ति ने पहले उसे अपना रिश्तेदार बताया, लेकिन अगले दिन वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

सूचना पर जींद की महिला पुलिस सेल ने किशोरी को बरामद कर पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई। इसके बाद महिला पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंपने के आदेश हुए। इसके बाद जींद पुलिस 20 मई को किशोरी को परिजनों को सौंप गई।
विज्ञापन


उधर, पीड़ित के परिजनों ने बताया अपहरण के बाद कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को बड़ौत पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए। एसएसआई विजय सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें