फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा जल खंडित होने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, हाईवे खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने

Sat, 01 Jul 2023 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दिल्ली के कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। इस दौरान किसी ने उनके कांवड़ में पैर मार दिया। कांवड़ खंडित होने पर जल लेकर जा रहे युवाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कावड़ियो को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़ यात्री अपने गंतव्य को जा रहे थे, उनमें किसी एक के कांवड़ में पैर लगने से खंडित होने का मामला सामने आया है। कांवड़ यात्रियों की वायरल वीडियो में कुछ भक्त ऐसा जानबूझकर किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करते भी दिख रहे हैं। इस बीच पहुंची पुलिस कावड़ यात्रियों को समझबुझाकर मामला शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि देर रात दिल्ली के कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। क्रिस्टल वर्ल्ड के पास सड़क किनारे वह आराम करने लगे, तभी एक युवक वहां से गुजरते समय उनके कांवड़ में पैर मार दिया। कांवड़ खंडित होने पर जल लेकर जा रहे युवाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवाओं ने पैर मारने वाले के साथ मारपीट भी की। ऐसे में हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल चौहान, शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत भारद्वाज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कावड़ियो को समझाकर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: जौलीग्रांट-पिथौरागढ के बीच इसी महीने शुरू हो सकती है उड़ान, यहां पढ़ें फ्लाइट से जुड़ी पूरी जानकारी

पुलिस ने जिस यात्री की कांवड़ खंडित हुई थी, उसका गंगाजल हर की पौड़ी से मंगवाया। पुलिस ने जाम को बमुश्किल खुलवाया। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि कांवड़ खंडित करने वाले युवक का नाम सुनील है, जो कि स्थानीय फैक्ट्री में काम करता है। उसका पांच सौ रुपये का चालान कर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें